कोडरमा, दिसम्बर 6 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस परेड-2026 के लिए सैनिक स्कूल तिलैया की कैडेट वैष्णवी आनंद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आरडीसी -2026 में अपना स्थान सुरक्षित कर इतिहास रच दिया है। वैष्णवी सैनिक स्कूल तिलैया की पहली गर्ल कैडेट बनी हैं जिन्हें एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित किया गया है। कोडरमा जिले से इस बार चयनित कैडेट्स में रौशन कुमार, अमर साव, अर्जित कुमार, आलोक कुमार, काजल कुमारी और युविका भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने बटालियन कैंपों में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। इनके साथ गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर कुसुम कुमारी और बॉयज कैडेट इंस्ट्रक्टर कृष्णा भी मार्गदर्शन के लिए मौजूद थे। कोडरमा स्टेशन पर कैडेट्स को शुभकामनाएं देने पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.