देवघर, दिसम्बर 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका गुंजन शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। गुंजन शर्मा रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर की सेमेस्टर-2 (2024-2028) की दर्शन शास्त्र विभाग की छात्रा है। झारखंड से कुल चार स्वयं सेवकों का चयन इस शिविर के लिए किया गया है, जिसमें गुंजन शर्मा एक है। सिदो -कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की तरफ से 2026 में एकमात्र चयनित स्वयं सेविका गुंजन है, जो 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर सिरकत करेगी। वह 31 दिसंबर 2025 को दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस सूचना से आरडीबीएम कॉलेज देवघर में उत्साह का माहौल है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी ने गुंजन को बधाई देते हुए महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.