लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी की 14 लखपति दीदियां दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की विशिष्ट अतिथि होंगी। इनमें से 13 को शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सरकारी आवास से रवाना किया। एक लखपति दीदी उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले ही दिल्ली पहुंच गई हैं। रवाना करने से पहले उप मुख्यमंत्री ने उनसे उनके काम, जीवन में आए बदलाव, महिला सशक्तीकरण व अन्य विषयों पर बात की। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए उनके परिश्रम, लगन, निष्ठा व कामों की सफलता पर उत्साहवर्धन किया। लखपति दीदियों के साथ स्वयं सहायता समूह की उनकी सहयोगियां भी गई हैं। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के पहले ये ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इन्हें अन्य राज्यों से आई लखपति दीदियों के साथ मंग...