महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड आयोजित की गई। इस दौरान एसपी सोमेंद्र मीना ने परेड की सलामी ली और परेड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पुलिस बल की ड्रिल, अनुशासन, एकरूपता, कदमताल, टर्नआउट, वेशभूषा तथा शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन किया गया। एसपी ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को परेड मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन के निर्देश दिए। उन्होंने 26 जनवरी की परेड को गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समयबद्ध अभ्यास, तालमेल तथा फिटनेस पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान शस्त्र सज्जा, परेड उपकरणों और वर्दी ...