कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं। बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में व्यापक साफ-सफाई, शौचालयों की मरम्मत, रंग-रोगन, भाषण मंच निर्माण, विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, वॉच टावर की स्थापना, मीडिया कर्मियों के लिए अलग स्थान तथा महिला-पुरुष दर्शक दी...