गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को गणतंत्र दिवस भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर जिलास्तरीय बैठक डीएम पवन कुमार सिन्हा व एसपी विनय तिवारी की मौजूदगी में हुई। जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, प्रभात फेरी, खेल-कूद कार्यक्रम, माल्यार्पण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह मिंज स्टेडियम, गोपालगंज में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान झंडोत्तोलन, परेड, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों का चयन कर उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा...