धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता गणतंत्र दिवस पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्क्रीनिंग बुधवार को हुई। जिले के 22 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने 25 कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडली ने इनमें से 17 कार्यक्रमों का चयन किया है। इनमें डांस 12, गायन में तीन, नाटक में दो स्कूलों की टीम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब फाइनल स्क्रीनिंग 24 जनवरी को होगी। इस दिन घोषित स्कूलों की टीम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। स्क्रीनिंग के दौरान डीडीसी सन्नी कुमार, डीईओ अभिषेक झा, एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ डॉ मीतू सिन्हा, संगीत शिक्षक संध्या कुमारी, रुदेश्वर सिंह, रश्मि प्रभा, सुनीता तिग्गा, प्रदीप कर, दीपक कुमार, अग्नि वीणा, रविकांत, सुमिता दत्ता, गिरीश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्त...