नई दिल्ली, जनवरी 26 -- देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व के दौरान पूरे देश में झंड़ा फहराया गया। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान केरल के कन्नूर में राज्य के संग्रहालय एवं पुरातत्व मंत्री रामचंद्रन कदनप्पल्ली पुलिस मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बेहोश हो गए। कांग्रेस (सेकुलर) के प्रदेश अध्यक्ष और कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कदनप्पल्ली (81), गणतंत्र दिवस के अवसर पर संदेश देते समय डीएससी बैंड, पुलिस, उत्पाद शुल्क, जेल, एनसीसी, एसपीसी, स्काउट्स और गाइड्स और जूनियर रेड क्रॉस सहित 24 प्लाटून की परेड का निरीक्षण करने के बाद बेहोश हो गए। जैसे ही वह बेहोश होकर गिरे जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया और जमीन पर गिरने से बचाया। कुछ ही मिनटों में उन्हें होश आ गया औ...