गाजियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक मासूम बच्ची से शर्मनाक और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची और उसके भाई ने सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'भूतिया घर' नामक एक एक नाटक में हिस्सा लिया था, तभी सोसाइटी के एक स्टाफ द्वारा कथित तौर पर बच्ची के साथ अश्लीलता की गई। पीड़ित बच्ची की मां की ओर से इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सोसाइटी में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसमें रेजिडेंट्स और उनके बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर 'भूतिया घर' नामक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किय...