संभल, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस को लेकर नगर पालिका परिषद संभल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे शहर को देशभक्ति के रंगों में रंगने के उद्देश्य से पालिका द्वारा पार्कों, चौराहों और सरकारी भवनों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। शहर के प्रमुख पार्कों को तिरंगे के रंगों वाले कपड़े से सजाया जा रहा है। जिससे वहां आने वाले नागरिकों में देशप्रेम की भावना और अधिक प्रबल हो सके। नगर पालिका की ओर से कई पार्कों में सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि शेष स्थानों पर तेजी से काम जारी है। पार्कों में सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। जो सुबह से शाम तक साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों शंकर चौराहा, चन्दौसी चौराहा और चौधरी सराय चौराहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.