गिरडीह, जनवरी 17 -- जमुआ, प्रतिनिधि। आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर जमुआ प्रखंड के तमाम प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में तैयारियां उफान पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विद्या सागर पब्लिक स्कूल चोरपोको में गणतंत्र दिवस को लेकर छात्र, छात्राओं के बीच उत्साह बना हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में परेड सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राएं अभ्यास में जुटे हुए हैं। विद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार वर्मा जोर शोर से एनसीसी के प्रतिभागी छात्रों को अभ्यास कराने में पूरी मेहनत कर रहे हैं। वर्मा ने बताया कि 23 से 26 जनवरी तक कक्षा प्रथम से दशम तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नामांकन किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.