अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। नवीन पुलिस लाइन छेरत में पुलिस की अनुशासित परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सलामी ली। कमिश्नरी, कलक्ट्रेट, एडीए में ध्वजारोहण किया गया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे उन सभी वीर सेनानियों और मां भारती के सपूतों को हृदय से नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से आज भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर खड़ा है। गणतंत्र की वास्तविक शक्ति शिक्षा की कलम में निहित है। आज डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा को साधन बनाएं। कार्यक्र...