गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा। रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन मंडल महिला शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व मंच के महिला मंडल ने मंदिर परिसर में गणगौर माता को रखा गया। जिसमें शनिवार को मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपने-अपने घर से भी गणगौर माता को लेकर मंदिर प्रांगण में एकत्र हुई। जहां पर सभी नव विवाहित महिला एवं समाज की महिलाओं ने प्रसाद का भोग लगाकर पानी पिलाया फिर पूजा अर्चना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...