रुडकी, दिसम्बर 5 -- लंढौरा। शुक्रवार देर शाम को रुड़की लक्सर मार्ग पर खोदे गए गढ्ढे में बाइक गिरने युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लंढौरा में रुड़की लक्सर मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन लीकेज हो रही थी। जल संस्थान की ओर से करीब सात फीट गहरा गढ्ढा खोद कर लीकेज को ठीक कराया गया था। टाइम ज्यादा होने के कारण गढ्ढे को बंद नही कराया जा सका। शुक्रवार शाम को मोहल्ला बाहर किला निवासी 22 वर्षीय नदीम बाइक से यहां से होकर गुजर रहा था। अंधेरा होने के कारण युवक बाइक समेत गढ्ढे में जा गिरा। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक और उसकी बाइक को बाहर निकाला। युवक का निजी डॉक्टर से उपचार कराया गया। घायल युवक का कहना है कि जलसंस्थान विभाग की लापरवाही से वह चोटिल हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...