झांसी, सितम्बर 8 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव रौनी में घर से निकले 40 वर्षीय युवक का शव पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है निकलते वक्त वह पैर फिसलने से गिर गया होगा। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रौनी निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सोमवार की देर शाम घर से किसी काम से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बेटे छोटू ने बताया कि देर रात काफी देर तक पापा की तलाश करते रहे। लेकिन, पता नहीं चला। खदियन चौराहे के पास पानी से भरे गड्ढे में पुलिया के पास उनकी चप्पल और पानी में तौलिया मिला। जिससे अनहोनी की आशंका हुई। तलाश करने पर वीरेंद्र पानी से मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वह फूट...