बागपत, अप्रैल 6 -- दाहा। विकास खंड बिनौली की ग्राम पंचायत गढ़ी कांगरान वैसे तो ब्लॉक की अच्छी ग्राम पंचायत में शुमार है, लेकिन विकास के मामले में फिसड्डी ग्राम पंचायतों में इसकी गिनती की जाती है। यह ग्राम पंचायत से दूसरे संपर्क गांवों की ओर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव को पक्की सड़क से जोड़ने वाले मुख्य रास्ते को दुरुस्त कराने का प्रयास भी कभी नहीं किया गया। बरसात में जब रास्ता बह जाता है तो जिम्मेदार मिट्टी डलवा देते हैं। जबकि ग्रामीणों के लिहाज से यह रास्ता दुरुस्त कराना बेहद जरूरी है। यही नहीं गांव के इसी रास्ते से दर्जनभर ग्राम पंचायत के लोग भी पक्की सड़क तक पहुंचते हैं। इसे इंटरलॉकिंग अथवा सीसी रोड में तब्दील कराने के लिए कई बार ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय अफसरों से लेकर मुख्यमंत्री से भी मांग कर चुके हैं, लेकिन...