मेरठ, जून 4 -- नगर निगम ने बुधवार को गढ़ रोड और कंकरखेड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम की सहायक नगरायुक्त तनुजा निगम ने बताया कि गांधी आश्रम से नई सड़क तक सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं कंकरखेड़ा स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल रोड पर सड़क के ऊपर दोनों ओर बने अवैध रैंप और दीवारों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया और अभियान को जारी रखा। सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माण यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जिन्हें हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- कटिहार : मनिहारी मोड़ से अंबेडकर चौक तक चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण गढ़ रोड पर सड़क के क...