गढ़ में मानसून से पहले बदलेगी गंगा की धारा
हापुड़, जून 8 -- हापुड़, मुलित त्यागी । मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा और कटान निरोधक कार्यों को पूरा करने को सिंचाई विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। 15 दिन में गढ़ की तरफ कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। 6 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद काकाठेर आदि गांव में बाढ़ का पानी नहीं पहुंच पाएगा। डीएम हापुड़ ने तिगरी के पास चल रहे कार्य को भी शुरू कराए जाने के लिए लखनऊ सचिव से बात कर डीएम अमरोहा से भी वार्ता की है। सिंचाई विभाग के एई ब्रजकिशोर ने बताया कि 6 करोड़ की लागत से गढ़ की तरफ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य चल रहा है। जिसको 15 दिन के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून से पहले ही इस कार्य को करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिससे गढ़ के गांव काकाठेर आदि में बाढ़ से नुकसान न हो सके। ब्रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.