हापुड़, जून 6 -- पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उदित गोयल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा भविष्य की आवश्यकताओं और जन अपेक्षाओं को भी उनके समक्ष रखा। पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उदित गोयल ने युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और खेल सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- जिले के विकास कार्यों में तेजी लाएं : प्रभारी मंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...