हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हसुपुर निवासी युवक की गाजियाबाद स्थित मेरठ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गए है। गांव निवासी मनीष कुमार गाजियाबाद में काम करते थे। बताया गया है कि दो दिन पूर्व ही वह गाजियाबाद गए थे। वहां विजयनगर क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.