आगरा, अप्रैल 27 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 25 के गढ़ी भदौरिया में सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि यहां सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। कैबिनेट मंत्री से क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की थी। सोमवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। इससे पहले योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र का दौरा किया। लोगों ने ढोल नागड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर शिवकुमार, नितिन शर्मा, राम भारद्वाज, सूरज शर्मा, विनीत गर्ग, मनोज, रवि आदि रहे। यह भी पढ़ें- पालिकाध्यक्ष ने सड़कों के नवीनीकरण का किया शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.