शामली, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई भीषण मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव गढ़ी दौलत निवासी नासिर पुत्र उवैस ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी नाजिम उसके परिवार से रंजिश रखता है। पीड़ित के मुताबिक, दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। गांव के कुछ सम्मानित व्यक्तियों ने इस विवाद को सुलझा दिया था, लेकिन बाद में किसी छोटी-मोटी बात पर विवाद फिर से भड़क उठा। स्थिति बिगड़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बात कहासुनी से मारपीट में बदल गई। इस दौरान उवैस को गंभीर चोटें आईं। जिसमे नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर...