देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गढ़ी डाकरा में बुधवार को बाबा श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा भव्यता से निकाली गई। शांति विहार नींबूवाला में बाबा विराजमान हुए। देर शाम को गायक गर्वित शर्मा ने खाटू श्याम बाबा की महिमा का भजनों से वर्णन किया।श्री श्याम प्रेमी परिवार द्वारा सामूहिक रुप से आयोजित आयोजन में बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भक्तों ने भव्य निशान यात्रा निकाली, जो गढ़ी कैंट, डाकरा, राजेन्द्रनगर, कौलागढ़ से वापस मंदिर पहुंची। भक्तों ने मंदिर में निशान अर्पण किए। निशान यात्रा के पश्चात श्री शाम रसोई का भक्तों ने आनंद लिया। सामूहिक आयोजन में श्री बालाजी सेवा समिति का भी सहयोग रहा। मौके पर संजय अग्रवाल, दीपक गर्ग, अरविंद तायल, अखिलेश अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...