देहरादून, जनवरी 29 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को ब्लूमिंग बड्स स्कूल गढ़ी कैंट में भाजपा के शहीद दुर्गामल्ल मंडल द्वारा कंबल वितरण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निजी संस्था के सहयोग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कंबल बांटे। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, हिमालयन ट्रस्ट चेयरमैन डॉ. एस फारुख, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, मनोज छेत्री, प्रभा शाह सहित छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...