बांका, जून 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पीएचईडी विभाग धरातल पर सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रहा है। विभाग की कुव्यवस्था के कारण ग्रामीणों को जनकल्याणकारी नल - जल - योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कहीं बिजली मोटर और स्टार्टर में खराबी तो कहीं पाइप लाइन में गड़बड़ी से पेयजल आपूर्ति बंद है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है।

गांव में जल संकट इस क्रम में कुर्मा पंचायत के वार्ड संख्या 12 गढ़ी कुर्मा गांव में स्टार्टर में विद्युत तकनीकी की खराबी से विगत तीन दिनों से पेयजलापूर्ति बंद हो गई है। गांव का एकमात्र जल मीनार बीमार पड़ जाने से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों के शिकायत के वाबजूद भी विभाग का कोई ध्यान नहीं है। विभाग की उदासीन रवैये से नाराज गुरुवार को लोगो...