मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गढ़ीरामपुर के प्रांगण में शनिवार को 'अजय कुमार सिंह योग्यता पुरस्कार' वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के टॉपर छात्रों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेधावियों के सम्मान में आयोजित इस समारोह ने न केवल छात्रों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों को भी गौरवान्वित किया। ​समारोह के दौरान मैट्रिक के टॉपरों को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया। इसमें 94.2% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गोलू कुमार को 50 हजार रुपये की नकद राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं, 91.2% अंक हासिल करने वाले अंकुश कुमार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार ...