शामली, जून 9 -- शामली। श्री सनातन हिंदू रक्षा दल ने वर्ष 2019 में कथित धर्मांतरण से जुड़े एक मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है। संगठन की ओर से थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस को मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेजकर मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणकुमार की ओर से दिए शिकायती पत्र में कहा कि गढ़ीपुख्ता कस्बा निवासी एक युवक ने वर्ष 2019 में धर्म परिवर्तन किया था। पत्र में आरोप लगाया गया है कि धर्म परिवर्तन के बाद युवक के परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और उसके माता-पिता मानसिक तनाव में रहे। यह भी पढ़ें- विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में केस दर्ज संगठन का कहना है कि मामले की गहन जांच कराई जानी चाहिए। आरोप लगाया गया है कि युवक को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्...