मधुबनी, जून 17 -- बिस्फी,निज प्रतिनधि। प्रखंड के परोही मैदान में टी-20का रोमांचक फाइनल मैच गढ़िया एवं परोही के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए परोही की टीम केवल 82 रन बनाये। कम स्कोर के बाबजूद परोही के खिलाड़ियों ने मैच जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।लेकिन सफलता अंततः गढ़िया को मिली। गढ़िया ने एक गेंद शेष रहते हुए फाइनल मुकाबले चार विकेट से जीत लिया। विजेता एवं उपविजेता विजेता टीम को पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सरकारी नौकरी दी जा रही है।अन्तराष्ट्रीय यह भी पढ़ें- गढ़िया ने टी-20 कप पर जमाया कब्जा स्तर के राजगीर में स्टेडियम का निर्माण किया गया है।उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत करने की अ...