गौरीगंज, जनवरी 28 -- कमरौली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उतेलवा बाईपास के आगे गढ़ा मोड़ के पास बुधवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में संरक्षित कराया जा रहा है। इसके बाद पहचान न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...