पीलीभीत, अगस्त 12 -- पीलीभीत। असम हाईवे कर गढ़ा जंगल में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े मिले। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक के पास ट्रक की टूटी नंबर प्लेट मिलने से पुलिस को हादसे में ट्रक के शामिल होने का सुराग मिला है। टोल डिटेल में संबंधित ट्रक के पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। मंगलवार रात करीब पौने दो बजे गजरौला पुलिस को सूचना मिली कि असम हाईवे पर गढ़ा जंगल में बाइक सवार दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गजरौला ब्रजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दो युवक गंभीर हालत में मिले,पास ही उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। उनकी पहचान 23 वर्षीय विकास कुमार पुत्र जशवंत और 26 ...