इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- चकरनगर। गांव गढ़ा कासदा में करीब 15 दिन से फैले बुखार ने तीसरे बच्चे की जान ले ली। गुरुवार सुबह कक्षा 1 के छात्र कृष्णा निषाद की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह एक सप्ताह से बीमार था, गांव में इलाज के बाद औरैया ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों के अनुसार 22 अगस्त को 12 वर्षीय छात्रा गुनगुन और 13 वर्षीय सत्येंद्र दोहरे की भी बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हैं, जो अजीतमल, इटावा व सैफई में इलाज करा रहे हैं। पूर्व सैनिक देशराज निषाद ने बताया कि गांव में सरकारी अस्पताल होने के बावजूद डॉक्टर नहीं बैठते, जिससे लोगों को बाहर जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: जिले में डेंगू पॉजिटिव निकले छह बच्चे बच्चे, तीन भर्ती ग्रामीणों ने गांव के बीच चल रहे मुर्गी फार्म ...