बेगुसराय, अप्रैल 14 -- गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा में लाइट का पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण कॉलोनी वासी और राहगीर परेशान रहते हैं। रात के समय दूर-दूर तक रोशनी का अभाव दिखता है जबकि गढ़हरा रेलवे कॉलोनी में हजारों रेलकर्मी सपरिवार रहते हैं। चारों तरफ से स्थानीय लोगों के लिए भी यह मुख्य सड़क है और इससे बाजार जुड़ा है। बरौनी रेलवे स्टेशन और गढ़हरा स्टेशन जाने-आने का भी रेलवे कालोनी से ही रास्ता है। लोगों ने इस मामले में रेलवे के बिजली विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...