बेगुसराय, मार्च 9 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के गढ़हरा स्थित राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्सवी माहौल है। वहीं गढ़हरा की गली गली में भगवा पताका लगाये जाने व कई जगहों पर तोरण द्वार बनाए जाने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर मेला सा नजारा है। मीना बाजार,झूले आदि भी लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर वृंदावन के प्रेमाचार्य पीतांबरजी महाराज का प्रवचन होगा। ध्वजारोहण के दौरान क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास के लिए देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। संयोजक महंत चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 19 मार्च को कलश शोभायात्रा एवं 9 दिवसीय चैती नवरात्रा भागवत कथा आरंभ होगा। मौके पर आचार्य धनंजय मिश्र, अमरेश सिन्हा, मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, पंडि...