बेगुसराय, अप्रैल 29 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के गढ़हरा अंतर्गत ठकुरीचक स्थित जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी कार्यालय में बुधवार को दानवीर भामाशाह जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर कुमार साह ने राष्ट्रभक्त दानवीर भामा शाह को याद किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मेवाड़ में जन्म लिए भामा शाह ने मुगलों से लड़ाई के दौरान महाराणा प्रताप को अपनी आधी संपत्ति दान में दे दी थी। राष्ट्र के लिए समर्पित भामा साह का यह कार्य तेली समाज का मान बढ़ाया। दोनों की कृति अमर है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बिंद, चंदन कुमार, अरविंद मल्लिक, विजय शर्मा, संतोष पासवान, अरुण ठाकुर, मनोज मल्लिक आदि ने भामा शाह जी के तैलिय चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से...