बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- गढ़हरा(बरौनी), एक संवाददाता। एशिया प्रसिद्ध रेलवे के गढ़हरा में एक भी खेल का मैदान नहीं होने से युवाओं की प्रतिभा कुंठित हो रही है। कुमार विनिताभ ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आगमन से सुशोभित रेलवे कांलोनी गढ़हरा स्थित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम को पुनर्जीवित किया जा सकता है। साथ ही, रेलवे यूनियन की मांग पर केंद्रीय विद्यालय और रेलवे इंटर कालेज के मैदान को ओपन टू ऑल की मांग स्थानीय खिलाड़ियों ने की है। लोगों ने बताया कि करीब ढ़ाई दशक पूर्व गढ़हरा का इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेलना बंद हो गया। एसके बाद यह रेलवे पीडब्ल्यूआई कार्यालय का गोदाम बन गया। उसमें लोहा स्क्रैप आदि का रखरखाव होने लगा। रेलवे यूनियन नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खेल जगत का यह इनडोर स्टेडियम बेगूसराय जिला ही नहीं राज्य स्तर पर ...