बेगुसराय, अप्रैल 19 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। महबूब आलम उर्फ सलाहउद्दीन स्मृति चार दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार की रात तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच का रोमांचक प्रदर्शन हुआ। चौथा क्वार्टर फाइनल लखीसराय बनाम बारो ब्लास्टर के बीच खेला गया। जिस रोमांचक मुकाबले में लखीसराय ने रोमांचक जीत हासिल किया। जिसमें मैन ऑफ द मैच का खिताब मंशा आलम को दिया गया। टूर्नामेंट के संरक्षक दानिश महबूब ने बताया कि रविवार की रात दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार सिंह और पूर्व पार्षद डॉ शिवजी कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका उद्घाटन किया। द्वय अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कह...