बेगुसराय, फरवरी 12 -- गढ़हरा(बरौनी)। एसपी के आदेश से गढ़हरा थाना में थानाध्यक्ष के रूप से लोहियानगर थाना से स्थानांतरित जितेंद्र राम को प्रतिनियुक्त किया गया है। बुधवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में उन्होंने कामकाज संभाल लिया है। इससे पूर्व थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास को एसपी ने संदिग्ध केस के मामले में सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक स्थानीय सामाजिक, राजनीतिक बुद्धिजीवियों, शांति समिति सदस्यों के बीच कई तरह की चर्चा होने लगी थी। नए थानाध्यक्ष के आगमन से अटकलों पर विराम लग गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...