गढ़वा, दिसम्बर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत कुल 1352 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। उनमें 101 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी। उसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए जिलास्तरीय कमेटी में भेजा गया है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा बहाल होगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के नौ परियोजनाओं मिलाकर कुल 1352 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। परियोजनावार आंगनबाड़ी केंद्रों में भंडरिया में 88, भवनाथपुर में 166, धुरकी में 84, गढ़वा में 233, कांडी में 103, मझिआंव में 106, मेराल में 190, नगरउंटारी में 204 और रंका में 178 केंद्र हैं। उनमें कुल 1352 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 715 आंगनबाड़ी केंद्र का हीअपना भवन है। उक्त भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। वहीं अभी भी 49...