गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित "आपन सरस्वतिया" अभियान के तहत मंगलवार को गढ़वा शहर में लगातार आठवें दिन और मेराल क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग और अतिक्रमण मुक्ति की दिशा में कार्य जारी रहा। अभियान को दोनों क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रशासन का व्यापक सहयोग मिल रहा है। गढ़वा शहर में सोमवार के अभियान में चिकित्सक डॉ. पतंजलि केसरी की विशेष भूमिका रही। इस दौरान नीरज श्रीधर स्वर्गीय, अमोद कुमार सिंह,बड़ू दुबे, सुनील बिंद, अरविंद कुमार मेहता, लाल बहादुर साव, अजय पाठक सहित लगभग एक दर्जन गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- आपन सरस्वतिया अभियान के तहत मेराल में उत्साहपूर्वक शुरू हुई नद...