गढ़वा में अबतक लक्ष्य का महज 12.18% हुई धनरोपनी
गढ़वा, अगस्त 9 -- गढ़वा, हिटी। मानसून की बेरूखी से किसानों की हिम्मत टूटने लगी है। अबतक औसत से बहुत कम बारिश हुई है। जून महीने में जहां महज 15.6 मिमी बारिश हुई थी वहीं पूरे जुलाई महीने में 212.7 मिमी बारिश ही हुई है। वहीं अगस्त महीने में अबतक 61.2 मिमी ही बारिश हुई है। जून और जुलाई महीने के अलावा अगस्त महीने को मिलाकर अबतक महज 289.6 मिमी ही बारिश हुई है। विभाग के अनुसार जून महीने में सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 138.8 मिमी और जुलाई महीने में 362.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। पिछले साल जून महीने में ही 158.8 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं जुलाई महीने में 381.9 मिमी बारिश हुई थी। मानसून की बेरूखी क कारण किसान अब परेशान दिख रहे हैं। खेतों में लगी धान की नर्सरी को पटवन कर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बारिश के अभाव में वह भी सूखने के कगार पर पहुंच गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.