रांची, अप्रैल 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर विकास एवं आवास विभाग ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन 'मल्टीपर्पज कल्चरल कॉम्प्लेक्स' (बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर) के लिए संशोधित बजट की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। परियोजना की अब कुल अनुमानित राशि 7.97 करोड़ हुई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, परियोजना की लागत में वृद्धि का मुख्य कारण भवन की मूल डिजाइन में बदलाव और इसमें 'विवाह भवन' (मैरिज हॉल) को जोड़ा जाना है। इसके अतिरिक्त, कार्य स्थल की भौगोलिक स्थिति, मिट्टी की स्थिति और भवन की उपयोगिता को बेहतर बनाने के लिए किए गए संशोधनों के कारण बजट में बढ़ोतरी आवश्यक हो गई थी।बता दें कि उक्त परियोजना वित्तीय वर्ष 2019-20 में 14वें वित्त आयोग के तहत शुरू की गई थी। इसका शुरुआती बजट करीब 3 करोड़ था। डिजाइन में बदलाव और अतिरिक्त सुवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.