गढ़वा-पलामू में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, पीएमजीएसवाई- चार में कई सड़कें शामिल
गढ़वा, सितम्बर 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पलामू संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क बेहतर करने की दिशा में पहल हुई है। सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों के बाद गढ़वा और पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित ग्रामीण सड़कों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने अद्यतन स्थिति से अवगत कराया है।
सड़क प्रस्तावों की प्रगति मंत्रालय के सचिव रोहित कंसल ने 31 अगस्त को पत्र जारी कर विभिन्न सड़कों के प्रस्तावों की प्रगति की जानकारी दी है। उनमें गढ़वा प्रखंड के करुआ खुर्द गांव के पश्चिम टोला में गढ़वा शाहपुर मेन रोड से बगीचा टोला तक पांच किलोमीटर, डंडई प्रखंड के जरही गांव में अयोध्या बांध आरईओ रोड से कदैलिया होते हुए कजरमारा दानरो नदी तक चार किलोमीटर, खरौंधी प्रखंड के करीवाडीह गांव में मुख्य पथ से हनुमान मंदिर होते विया सुंडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.