गुमला, जनवरी 6 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा ने कोडरमा को 42 रनों से ज्यादा रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करनी उतरी गढ़वा की टीम ने अर्पित गिरी के 98 रन और आयुष कुमार सिंह के 28 रनों को बदौलत निर्धारित 41.5 ओवर में सभी विकेट खो कर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। कोडरमा की ओर से आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देख पांच विकेट तीन व प्रियांशु कुमार ने तीन विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडरमा की टीम ने 46.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 129 रन ही बना सकी। जिसमे कोडरमा की तरफ से पीयूष में 39 व साकिब अंसारी ने 17 रनो योगदान दिया। गढ़वा की ओर से निशांत कुम...