गंगापार, दिसम्बर 12 -- क्षेत्र के गढ़वा गांव शुक्रवार दोपहर बाद पहुंचे प्रदेश सरकार में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने शिलान्यास व भूमिपूजन किया। अस्पताल की लागत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह सहित कई लोग़ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने शिलान्यास के उपरांत मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक प्रदेश में कई अस्पताल बन चुके है। अभी भी कई अस्पताल बनाए जा रहे है। मेरे द्वारा किए गए उद्घाटन केवल उंगली पर गिने जा सकते है। कहा कि मैं पार्टी का बहुत छोटा सा सिपाही हूं। प्रधानमंत्री का कहना है कि जहां कहीं जमीन मिले, विभिन्न जगहों पर किराए पर चल रहे अस्पतालों को स्था...