गुमला, जनवरी 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित बी एन सिंह अंडर 19 (प्लेट) क्रिकेट प्रतियोगिता में शानिवार को गढ़वा की टीम ने मुकाबले में गुमला को छह विकेटों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला अंडर 19 की टीम ने 23.1 ओवरों में सभी विकेट के खोकर मात्र 89 रन बनाए। जिसमें नीलेश कंसारी ने नाबाद 20 और हर्ष कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया। वही गढ़वा की ओर से निशांत कुमार चौबे ने शानदार 6 विकेट और यश राज ने तीन विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा अंडर 19 की टीम ने 26 ओवरो में चार विकेट खोकर आपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गढ़वा की ओर से आयुष कुमार सिंह ने 23 और आनंद और अंकित राज ने 13 रनों का योगदान दिया। गुमला को ओर से एकलव्य उरांव ने दो विकेट अनिकेत व करण प्रताप ने एक-एक ...