देहरादून, मई 16 -- पौड़ी।  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की अध्यक्षता में शनिवार को पौड़ी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की गई। सांसद ने अफसरों को जनसमस्याओं के समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक का उद्देश्य बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, संचार आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने पेयजल विभागों से कहा कि पेयजल किल्लत वाले वाले गांवों में टैंकरों से सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अधूरी पेयजल योजनाएं भी समय से पूरी हो। जयहरीखाल क्षेत्र में पेयजल किल्लत के निस्तारण के निर्देश भी सांसद ने दिए। कहा कि एक महीने के अंदर समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना दी जाए। बीएसएनएल अफसरों को न निरीक्षण कर डार्क जोनों में संचार सेव...