मेरठ, मई 24 -- गढ़वाल सभा (पंजी.) मेरठ के तत्वावधान में रविवार को अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती की पूर्व संध्या पर कम्युनिटी हॉल, पांडव नगर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम "एक शाम सुमन जी के नाम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।​कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध जनअधिकारों की लड़ाई लड़ी। सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने उनके त्याग और संघर्ष को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह भी पढ़ें- गढ़वाल सभा ने 'एक शाम सुमन जी के नाम' कार्यक्रम का किया आयोजन कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के...