गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रवेश पंजीकरण की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
देहरादून, अगस्त 6 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित स्नातकोत्तर (पीजी), बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., एल.एल.बी., एल.एल.एम. तथा स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। गढ़वाल विवि के डीएसडबल्यू प्रो. ओ. पी. गुसाईं ने बताया कि तिथि-विस्तार विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी)-2026 में सम्मिलित सभी पात्र अभ्यर्थियों पर लागू होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ प्रवेश पोर्टल के माध्यम से अपने विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय/संस्थान एवं पाठ्यक्रम का चयन कर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.