देहरादून, अगस्त 20 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने सीयूईटी यूजी-2026 में शामिल ऐसे अभ्यर्थियों को पंजीकरण का अवसर दिया है, जिन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सीयूईटी डोमेन विषय मैपिंग के अनुरूप उचित विषय संयोजन का विकल्प नहीं चुना है। अभ्यर्थी 20 अगस्त से 23 अगस्त 2026 की रात 11:55 बजे तक समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया तेजकाउंसलिंग प्रवेश के लिए काउंसलिंग 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के बिरला परिसर श्रीनगर, एसआरटी परिसर टिहरी और डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में व...