देहरादून, सितम्बर 11 -- श्रीनगर। गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। शुक्रवार को विवि के बिड़ला परिसर में सुबह से मतदाताओं की लाइन लग गई है। वोट डालने के लिए छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। समर्थक एक-एक वोट के लिए मतदाताओं से मुख्य गेट से लेकर परिसर तक अपील कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...